बरियारपुर: आग लगने से पांच घर जलकर खाक, पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
मंगलवार को 2:00 बजे बरियारपुर प्रखंड के करहरिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में चूल्हे के चिंगारी से लगी आग पांच घर जलकर हुआ खाक वही इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि संजय मंडल के घर में खाना बनाने के कर्म में चूल्हे की चिंगारी से निकली आग तथा पांच घरों को अपने आगोश में ले लिया। मौके पर अग्नि विभाग की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया।