बरियारपुर: मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न
रविवार को 2:00 बजे मनियारचक खरवा दुर्गा मंदिर के नव निर्माण हेतु समाजसेवी भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य बी एम अमरेश तथा उनकी धर्मपत्नी के द्वारा बनारस से आए पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ किया गया पूजा अर्चना। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बम बम चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप मंडल, फुटूश मंडल, शैलेंद्र शर्मा, मुकेश सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।