रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती के पास देर रात अज्ञात कारणों से एक श्रृंगार की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई । घटना पुनसिया निवासी शक्ति कुमार की दुकान मुन्ना साह श्रृंगार स्टोर में हुई । पीड़ित दुकानदार शक्ति कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह वह संध्या में दुकान बंद कर वे घर चले गए थे।