संपतचक: फतेहपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का संध्या अर्घ्य संपन्न, सूर्य कला मंदिर संस्था ने निभाई अहम भूमिका
फतेहपुर (पटना): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का संध्या अर्घ्य आज उत्तरवाहिनी पुनपुन नदी के तट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। फतेहपुर गांव, जिसे धर्म में काशी और छोटा बनारस के नाम से भी जाना जाता है, में हजारों श्रद्धालुओं ने आदि गंगे पुनपुन में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पुनपुन तट पर बन रहे भव्य सूर्य मंदिर की देखरेख सूर्य कला मंदिर संस्था