कैसरगंज: गोड़रिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
थाना रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोड़रिया पुरवा में विवाहिता का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटकता मिलने से इलाके में फैली सनसनी। गांव के स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर फंदे से लटकते हुए शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर मिलने पर पुलिस करेगी आगे की वैधानिक कार्रवाई।