धार: धार में महिला थाना पुलिस ने 2 साल की शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में आई दरार को काउंसलिंग कर सुलझाया
धार जिले में दंपत्ति विवाद के बढ़ते आंकाड़ो के बीच महिला थाने ने काउंसलिंग के जरिए त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए है। महिला थाना टीम की काउंसलिंग में पति द्वारा पत्नी को आश्वासन दिया गया कि वह भविष्य में वह अपनी पत्नी को पूरे सम्मान के साथ रखेगा और उसके साथ हंसी-खुशी जीवन निर्वाह करेंगा। काउंसलिंग के बाद दोनों को खुशी-खुशी थाने से विदा किया।