मड़िहान: मड़िहान थाने के दाढ़ी राम गांव में जहरीले सर्प के काटने से झाड़-फूंक के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
बताते चले की दाढ़ी राम गांव निवासी पन्नालाल 55 वर्षीय अपने परिवार के साथ घर में सोने चला गया। चारपाई पर सोते समय देर रात पन्नालाल के हाथ की उंगली में सांप ने डस लिया। चीख पुकार पर परिजनों ने देखा तो सांप भाग रहा था। अचेत अवस्था में गांव में झाड फुक कराया गया। हालत बिगड़ने पर सुबह अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे थे तभी उनकी मौत हो गई।