डिबाई: डिबाई ब्लाक प्रांगण में 24 फरवरी को शिविर लगाकर दिव्यांग जनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण
डिबाई ब्लाक प्रांगण में 24 फरवरी को शिविर लगाकर दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। विधायक सीपी सिंह ने दिव्यांगजनों अपील करते हुए कहा कि वह अपने आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर शिविर में पहुंचे।