शिवपुरी जिला के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव के पास NH‑27 फोर-लेन पर बुधवार की रात 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही गाय को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर शिवपुरी की ओर भाग गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने गो-सेवकों को दे दी है।