पुनासा क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में दिनदहाड़े डकैती की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार ललित सोलंकी के घर पर करीब 8 अज्ञात बदमाश पहुंचे और वहां काम कर रहे तीन खेतीहर मजदूरों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नगद और एक 12 बोर की बंदूक लेकर फरार हो गए। जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे की है