डुमरा: भौप्रसाद में किरना व्यवसायी के घर से ₹17 लाख की चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
डुमरा थाना क्षेत्र के भौप्रसाद में किराना व्यवसाय के घर 17 लाख की चोरी हुई है। किराना व्यवसाई सतेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 10 लाख नगद और सात लाख के सामान की चोरी कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले की जांच फिलहाल की जा रही है। चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।