एटा जिले के अवागढ़ नगर में मंगलवार को बाजारों में ग्राहकों की अपेक्षाकृत कमी देखने को मिली। व्यापारियों के अनुसार भद्रा नक्षत्र लगने के कारण लोगों ने शुभ कार्यों और खरीदारी से परहेज किया, जिससे बाजारों की रौनक फीकी रही। हालांकि छोटे मूल्य की वस्तुओं की बिक्री जरूर हुई और कई स्थानों पर 10 व 20 रुपये में मिलने वाली दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदते ग्राहक नजर आए।