मध्य प्रदेश शासन के “किसान कल्याण वर्ष 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आज मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना, शासन की कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और किसानों को सम्मानित करना है।