सालिमपुर थानांतर्गत तेलमर मोड़ के समीप बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक सीएनजी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। घायल सभी महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को पटना रेफर कर दिया गया। सभी महिलाएं बख्तियारपुर के बेलथान गांव की रहने वाली है।