आगरा: फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार से टकराया ट्रक, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचीं बेबी रानी मौर्य
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया जिसने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य बाल-बाल बच गईं, फिरोजाबाद के पास ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर मंत्री की फॉरच्यूनर से टकरा गया। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, मंत्री सुरक्षित लखनऊ रवाना हुईं।