बदायूं: कटरा सहादतगंज गांव के बांध के नीचे भैंस को बचाने के चक्कर में एक मजदूर की गंगा में डूबने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Sep 29, 2024 थाना उसहैत क्षेत्र के कटरा सहादतगंज बांध के नीचे उनकी भैंस गहरे पानी में चली गई। भैंस को बचाने के चक्कर में भगवान सिंह गंगा में डूब गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने भगवान सिंह को निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस मामले में उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।