पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को जली हुई सब्जी मंडी का निरीक्षण कर व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने शुक्रवार को शाम के समय बालोतरा की वीर दुर्गादास फल एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। यह सब्जी मंडी आगजनी का शिकार हो चुकी थी। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण का व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ पुलिस प्रशासन, बालोतरा उपखंड अधिकारी राजेश कुमार सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।