बरेली में दोपहर 12 बजे एक महिला नशे में धुत रिक्शा चालक की लापरवाही का शिकार हो गई। कोतवाली क्षेत्र के आलमगिरीगंज निवासी ऊषा शिंघल पंजाब नेशनल बैंक कालावाड़ी से 10 हजार रुपये निकालकर कुतुबखाना जा रही थीं। आरोप है कि रिक्शा चालक तय स्थान पर न ले जाकर उन्हें खुर्रम गौटिया स्थित पल्स अस्पताल के पास ले गया, जहां हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।