बरेली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए ₹1.15 लाख, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
साइबर ठगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के बैंक खाते से ट्रैफिक चालान का फर्जी लिंक भेजकर 1.15 लाख रुपये उड़ा लिए। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रात में ओटीपी आने के बाद 10-10 हजार रुपये कर 11 बार में 1.10 लाख रुपये निकाले गए। शिकायत दर्ज कराने और बैंक को सूचना देने के बावजूद अगले दिन खाते से 5,000 रुपये और निकल गए।