जतारा: लार गांव में बारिश से जर्जर स्कूल भवन गिरा, कोई जनहानि नहीं
टीकमगढ़ जिले के लार गांव में स्कूल परिसर में बना पुराना जर्जर भवन बारिश की मार नहीं झेल पाया और ध्वस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस जर्जर भवन में छात्र छात्राएं मौजूद नहीं थी। कवरेज के दौरान आज दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे बताया गया है। जर्जर होने से भवन बंद था। कही दूसरी कक्षाओं में क्लास लग रही थी। धुआंधार बारिश की चपेट में जर्जर भवन आया और जमीदोज हो गया।