कुटुंबा स्थित भोले शंकर मेडिकल हॉल के संचालक स्वर्गीय शशि कुमार ओझा के निधन के बाद उनके परिजनों को सहयोग देने के लिए जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन आगे आया है। संगठन की ओर से मंगलवार को मृतक की पत्नी उषा देवी को 60 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। यह राशि संगठन के जिला सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत पांडेय और प्रखंड सचि