पुनासा: मूंदी रोड निर्माण को बजट में शामिल करने के लिए विधायक तनवे ने बड़े नेताओं से की मुलाकात
Punasa, Khandwa | Dec 19, 2025 विधायक कंचन तनवे ने भोपाल में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से भेंट कर खंडवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। विधायक तनवे ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर खंडवा-मूंदी मार्ग को आगामी बजट में सम्मिलित कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया। जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है