दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ती धूल ने ग्रामीणों की परेशानी इस कदर बढ़ा दी कि आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 124डी पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष के समझाने और प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।