राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा रोड इलाके में तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे हुए हादसे में दोनों मोटरसाइकिल में सवार 5 लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तत्काल इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।