भोगनीपुर कस्बे के शीतला माता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे कथा वाचक अजय तिवारी ने सुदामा चरित की कथा सुनाई। कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। देर शाम आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक ने बताया कि शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।