वरला: ग्राम दानोद में कलश यात्रा के साथ श्री शनिदेव कथा का भव्य शुभारंभ
Varla, Barwani | Mar 29, 2026 कलश यात्रा के साथ श्री शनिदेव कथा का भव्य शुभारंभ ग्राम दानोद में हनुमान मंदिर के पास पांच दिवसीय श्री शनिदेव कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।