बूरमू: जिला पशुपालन टीम ने संयुक्त रूप से बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर दर्जनों मृत चमगादड़ों के अवशेषों को आग के हवाले किया
Burmu, Ranchi | Jun 3, 2024 पशु स्वास्थ्य संस्थान रांची व जिला पशुपालन टीम ने संयुक्त रूप से बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर दर्जनों चमगादड़ों के असामयिक मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए मृत चमगादड़ों का सैंपल इकट्ठा किया। जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहीं दर्जनों मृत पड़े चमगादड़ों को वन विभाग परिसर में जला दिया गया। आशंका जताई जा रही थी की इनकी मृत्यु गर्मी के कारण हुई है ।