छतरपुर नगर: सागर रोड पर ब्रह्मेश्वर धाम महाराज के मामा को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
ब्रह्मेश्वर धाम महाराज के मामा रामगोपाल शुक्ला (निवासी लखेरी) की सोमवार रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। सागर रोड पर जितेंद्र सिंह बुंदेला के निवास के सामने सड़क पर खड़े रामगोपाल शुक्ला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया