रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शबाना (40) पत्नी सलीम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार शबाना की शादी करीब 20 वर्ष पहले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी सलीम से हुई थी।