कोढ़ा: कोढ़ा में बारिश से किसान परेशान, धान व सब्जी की फसलें बर्बाद
Korha, Katihar | Oct 6, 2025 कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार हवा के साथ झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भर जाने से धान और सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई किसानों की पूरी फसल बर्बादी के कगार पर है।खास कर खेतों में तैयार धान की फसल को हो रही बारिश ने व्यापक रूप से क्षति पहुंचाई ही।