इंदौर: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम पर मंत्री विजयवर्गीय ने दिया जवाब आप भी औकात में रहें
Indore, Indore | May 12, 2024 मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार किया है। मंत्री विजयवर्गीय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अपनी असलियत बता देती है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान से डरना चाहिए, उसके पास परमाणु बम है। यह 2014 के पहले वाला भारत नहीं है।