झालरापाटन: रामगंजमंडी बाईपास पर कार की टक्कर से तीन युवक हुए घायल
झालावाड़ के समीप रामगंज मंडी बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मंगलवार सुबह 9:00 बजे 108 एंबुलेंस में एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देगी जबकि एक युवक के गंभीर चोट होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।