बेलछी: बेलछी में मां सरस्वती की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन, पूजा-अर्चना की गई
Belchhi, Patna | Feb 5, 2025 बेलछी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई थी। जहां विद्यालयों, मंदिरों और गांवों में भक्तों ने ज्ञान और विद्या की देवी को भव्य रूप से नमन किया। पूजा समाप्त होने के बाद बुधवार की शाम 5 बजे शुभ मुहूर्त देखकर श्रद्धालुओं ने नम आँखों से देवी सरस्वती की प्रतिमा को विदा किया।