खंडवा: खंडवा में प्याज की बंपर आवक से किसान परेशान, कम दामों ने तोड़ी उम्मीदें, लागत भी नहीं निकल रही
शनिवार सुबह 10 बजे को खंडवा की सब्जी मंडी में प्याज की रिकॉर्ड बंपर आवक देखने को मिली, लेकिन यह आवक किसानों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बन गई। जहां चुनिंदा अच्छी क्वालिटी के प्याज को कुछ बेहतर दाम मिल रहे हैं, वहीं अधिकांश किसानों का प्याज बेहद कम कीमत पर बिक रहा है, जिससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।