कनाड़िया: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाया जा रहा है, प्रशासन ने हाईकोर्ट में पेश की अपनी रिपोर्ट, कोर्ट ने कचरा जलाने पर सवाल उठाए
भोपाल की यूनियन कार्बाइड कंपनी के जहरीले कचरे को पीथमपुर में मौजूद रामकी कंपनी के प्लांट में जलाया जा रहा है कोर्ट के आदेश के बाद तीन बार इस कचरे को जलाकर सभी विभागों की रिपोर्ट उच्च न्यायालय के समक्ष पेश की गई है,जिसके बाद कोर्ट ने भी इस जहरीले कचरे का लगातार निपटान करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए है ।