ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, 16 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
ग्वालियर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:16 दिन तक किया जिंदगी से संघर्ष, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर टावर के पास हादसे का शिकार हुए युवक की रविवार रात मौत हो गई। वह 16 दिन तक जिंदगी से संघर्ष करता रहा। युवक बाइक पर था और 9 अक्टूबर को घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।