जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर रोड में में रविवार कि शाम 5 बजे लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। गौ सेवक विकास जोतवानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रोड में बैठे हुए एक गाय का एक्सीडेंट कर दिया।