पाटी: ग्राम कुली में एकेत्री सेवा समिति ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे हैप्पी दीपावली किट
Pati, Barwani | Oct 20, 2025 दीपावली खुशियों का त्योहार होता है। इस पर्व पर पूरे देश में हर कोई अपने-अपने तरीके से धूमधाम से मनाता है। लेकिन आज भी कुछ परिवार ऐसे है जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दीपावली जैसा त्यौहार नही मना पाते हैं। ऐसे परिवार के बीच खुशियां मानने के लिए पाटी में कार्य कर रही एकेत्री सेवा समिति द्वारा विकास खंड के कुली में 51 बच्चों को हैप्पी किट वितरित किए।