हरसिद्धी: चढ़रहिया निवासी ने हाजीपुर सुगौली रेल निर्माण कार्य के ठेकेदार पर जमीन कब्जा करने को लेकर थाने में दिया आवेदन
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चढ़रहिया निवासी वीरेंद्र तिवारी ने रेलवे ठेकेदार के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि रेलवे ठेकेदार रमेश चंद्रा द्वारा हाजीपुर सुगौली रेलवे कार्य कराया जा रहा है जिसमें जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। भू-अर्जन विभाग ने जमीन पर कोई नोटिस नहीं दिया है ना ही मुआवजा दिया है।