बड़वाह नर्मदा रोड स्थित सत्कार ढाबे के पीछे 19 से 28 फरवरी तक अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं महायज्ञ सत्संकल्पकर्ता स्वामी निर्मल चैतन्य पूरी जी महाराज के सानिध्य में 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस दस दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर करीब 12 एकड़ जमीन पर तैयारियां जोरो से चल रही है।