बिहार: भट्ट बीघा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान हुई
Bihar, Nalanda | Nov 23, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्वर्गीय रमेश बिंद के पुत्र नरेश कुमार नरेश का शनिवार की सुबह 4:00 बजे हुई मौत। मृतक के परिजन ने बताया कि 21 तारीख को गांव के ही बगल में मनसा माई का मेला देखने के लिए गए थे। सुबह में 22 तारीख को आने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे यह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।