हिंदू विद्यालय के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और खेलकूद से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को आव्हान।