जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी स्थित पंसारी हाई स्कूल के पास रानी पोखर मे एक वृद्ध के डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार रानी पोखर के पास खड़े रहने के दौरान वृद्ध के पांव फिसल कर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उनकी मृत्यु हो गयी। सड़क के किनारे चल रहे मुसाफिरो द्वारा उसे मृत अवस्था में देखा गया। और पुलिस को सूचना दी गयी।