रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम मरखंडी में आसमान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक यंत्र गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर यंत्र को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में यह मौसम विज्ञान से जुड़ा रेडियोसॉन्ड बताया गया है। पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की।