भरवारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रविवार 3 बजे रेलवे क्रॉसिंग हाई मास्टर तिराहे के नीचे अथक ग्रामीण जन सेवा समिति द्वारा निःशुल्क कपड़ा वितरण का आयोजन किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर गरीब व बेसहारा लोगों को कपड़े वितरित किए। यह आयोजन पिछले करीब 12 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। नगरवासियों द्वारा दान किए गए कपड़ों से लगाए गए!