रामगढ़ चौक: गरसंडा गांव के समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
शनिवार को गरसंडा गांव निवासी समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिससे शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन से जमुई वासियों को गहरी क्षति पहुंची है। बता दें कि जमुई मेडिकल कॉलेज की लड़ाई में जमुई नागरिक मंच के सचिव के रूप में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी।