रामगढ़ चौक: जिले के निजी होटल के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन
लखीसराय के निजी होटल के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर बीपी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रजनन दर की तुलना में हमारे राज्य का प्रजनन दर काफी अधिक है, अतः प्रजनन दर को कम करने एवं खुशहाल परिवार बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग कार्य करेगा।