डेहरी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में चला सघन वाहन जाँच अभियान,5 लाख 65 हजार वसूला गया जुर्माना
Dehri, Rohtas | Apr 22, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में किए गए सघन वाहन चेकिंग के दरम्यान रोहतास पुलिस के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 5,65000 रुपए जुर्माने की राशि वसूली की गई तथा कड़ाई से यातायात नियमों के पालन कराने को निर्देश जारी किए गए हैं।