डेहरी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चकडीह व कछुआर में पुलिस और एस एस बी के जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, एसपी ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Apr 22, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रोहतास पुलिस विशेष अभियान चला रही हैइसी कड़ी में एसपी के निर्देश पर पहाड़ी तथा जंगल के इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र रखते हुए रोहतास थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकडीह कछुवार में SSB, एवं रोहतास पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलायागया।