सांगला: किन्नौर के सांगला गांव का सहवाग नेगी दीवारों पर उकेर रहा भगवान कृष्ण का मनमोहक रूप
Sangla, Kinnaur | May 23, 2025 जिले का सांगला गांव इन दिनों एक युवा कलाकार सहवाग नेगी की प्रतिभा से रोशन हो रहा है। सहवाग अपनी अद्भुत पेंटिंग कला से गांव की दीवारों को भगवान कृष्ण के सुंदर चित्रों से सजा रहे हैं, और उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सांगला के सहवाग नेगी ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए यूला गांव के कंडे पर जगह-जगह भगवान कृष्ण की तस्वीरें बना रहे है।